Himalaya Ka Rahi

News Portal

बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को ब्रह्ममुहूर्त में खुलेंगे

उत्तराखंड। विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी घोषणा हो गई है। भू-वैकुंठ भगवान बद्रीविशाल के कपाट इस वर्ष 23 अप्रैल को ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर टिहरी रियासत के नरेन्द्रनगर स्थित राजदरबार में आयोजित पारंपरिक धार्मिक समारोह में कपाट खोलने की शुभ तिथि और समय (मुहूर्त) विधि-विधान के साथ तय किया गया।
परंपरा के अनुसार हुई घोषणा राजमहल में आयोजित इस समारोह में टिहरी राजपरिवार के सदस्यों, बद्री-केदार मंदिर समिति के पदाधिकारियों और विद्वान धर्माचार्यों की उपस्थिति में महाराजा की जन्मपत्री और पंचांग गणना के आधार पर तिथि की घोषणा की गई। बसंत पंचमी पर राजदरबार में कपाट खुलने का दिन तय करने की परंपरा सदियों पुरानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *