Himalaya Ka Rahi

News Portal

देहरादून में गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के आदेशों की नाफरमानी पर प्रशासन ने रविवार को शिमला बाईपास की गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी द्वारा गोदाम से ही गैस वितरण करने के कारण लगी भारी भीड़ से कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति बन गई थी।

एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार के नेतृत्व में क्यूआरटी ने छापेमारी कर एजेंसी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में थाना पटेलनगर में मुकदमा दर्ज कराया। प्रशासन ने मौके से सिलेंडर जब्त कर तेल कंपनी को सौंप दिए हैं। बता दें कि जिले में फिलहाल 75 हजार का बैकलॉग है, जिसकी निगरानी एडीएम वित्त के.के. मिश्रा कंट्रोल रूम से कर रहे हैं।