Himalaya Ka Rahi

News Portal

मसूरी रोड परअब नहीं लगेगा जाम, डबल लेन पुल का शिलान्यास

देहरादून। देहरादून-मसूरी लाइफलाइन पर सफर करने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शिव मंदिर के समीप आपदा में क्षतिग्रस्त हुए पुल के स्थान पर नए डबल लेन स्थायी पुल का विधिवत शिलान्यास किया। 12.17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह आधुनिक सेतु क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई मजबूती देगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2025 की आपदा में पुराना पुल बह गया था, जिसके बाद से यहाँ वैली ब्रिज के जरिए वैकल्पिक व्यवस्था चल रही थी। अब यहाँ 60 मीटर स्पान का स्टील बॉक्स सेतु बनाया जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य 21 अगस्त 2026 की समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।