Himalaya Ka Rahi

News Portal

रेलवे कर्मचारी की बेटी प्राची ने लहराया परचम

देहरादून। कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी हाईस्कूल की छात्रा प्राची अग्रवाल ने आईसीएसई दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 96.4 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। प्राची की इस उपलब्धि से उनके घर में खुशी का माहौल है।
प्राची के पिता एसके अग्रवाल रेलवे में वाणिज्य निरीक्षक के पद पर तैनात हैं, जबकि माता मनीषा अग्रवाल गृहिणी हैं। पिता ने बताया कि प्राची की रुचि शुरू से ही पढ़ाई में रही है और उसे किताबों से गहरा लगाव है। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देने वाली प्राची का लक्ष्य भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है।