Himalaya Ka Rahi

News Portal

देहरादून में एमडीडीए ने सील किए अवैध भवन

शहर में अवैध और अनियंत्रित निर्माणों को रोकने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को कार्रवाई की। तहत प्रवर्तन टीम ने आजाद कॉलोनी और कारगी चौक के कलिंगा विहार में बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे निर्माणों को मौके पर ही सील कर दिया। इसके साथ ही पछवादून क्षेत्र के सेक्टर-12 में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 14 आवासीय और व्यावसायिक निर्माणों के दस्तावेजों की जांच की गई। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कई मामलों को अग्रिम कार्रवाई के लिए चिन्हित किया गया, जबकि एक स्थान पर हो रही अवैध प्लाटिंग को तत्काल रुकवा दिया गया। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *