चारधाम यात्रा : 5 लाख के पार पहुंचा भक्तों का आंकड़ा
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी 19 अप्रैल से शुरू होने वाली विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर देश-दुनिया के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आस्था का सैलाब इस कदर उमड़ा है कि यात्रा शुरू होने से करीब एक महीना पहले ही पंजीकरण का आँकड़ा 5 लाख 20 हजार को पार कर चुका है। पर्यटन विभाग के पोर्टल पर जिस तेजी से बुकिंग हो रही है, उसे देखकर लग रहा है कि इस साल यात्रा के पिछले तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएंगे। इस बार भी ‘बाबा केदार’ की महिमा का जादू श्रद्धालुओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। कुल पंजीकरणों में सबसे बड़ी हिस्सेदारी केदारनाथ धाम की है, जहाँ के लिए अब तक रिकॉर्ड 1 लाख 75 हजार लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। वहीं बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए भी भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यात्रा मार्ग पर तैयारियों को तेज कर दिया है, ताकि 19 अप्रैल से शुरू होने वाली इस पावन यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाया जा सके।











Leave a Reply