Himalaya Ka Rahi

News Portal

ऋषिकेश में एमडीडीए का डंडा, 10 से अधिक अवैध बहुमंजिला निर्माण सील

ऋषिकेश। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ अपनाते हुए ऋषिकेश के सलान गांव और निर्मल बाग में बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त सचिव गौरव चटवाल और एसडीएम के निर्देशों पर प्रवर्तन टीम ने मानकों का उल्लंघन कर बनाए जा रहे 10 से अधिक बहुमंजिला भवनों को सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान करन गुप्ता, अजय चौहान, रवि गुप्ता और विजय रावत सहित कई लोगों के निर्माणों पर ताला जड़ा गया। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने स्पष्ट किया कि बिना मानचित्र स्वीकृति के कोई भी निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।