Himalaya Ka Rahi

News Portal

आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय में होगी सम्मानजनक इजाफा : सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में भेंट की। मुलाकात के दौरान संगठन ने अपनी विभिन्न मांगों और मानदेय वृद्धि की समस्या से मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों की सेवाओं को महत्वपूर्ण बताते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि के विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है। बैठक में सचिव (महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास) ने जानकारी दी कि मानदेय बढ़ोतरी के संबंध में केंद्र सरकार से भी अनुरोध किया गया है।

मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख और ठोस आश्वासन के बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने पर सहमति जताई। इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली, सचिव चन्द्रेश कुमार और विभागीय निदेशक बी.एल. राणा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के इस कदम से प्रदेश की हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में उम्मीद जगी है