Himalaya Ka Rahi

News Portal

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि बना ओवरऑल चैंपियन

देहरादून। राज्य स्तरीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। विश्वविद्यालय ने प्रतिष्ठित ‘राज्यपाल ट्रॉफी’ पर कब्जा किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन.के. जोशी ने इस बड़ी उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट समर्पण का सुखद परिणाम है। कुलपति ने जोर देकर कहा कि यह विजय केवल खेल के क्षेत्र की उपलब्धि नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की सामूहिक टीम भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।