Himalaya Ka Rahi

News Portal

दिव्यांगों को राहत: ‘निरामया योजना’ से मिलेगा 1 लाख तक का मुफ्त इलाज

– डीएम सविन बंसल का बड़ा फैसला: 500 दिव्यांगों के बीमे का खर्च उठाएगा जिला प्रशासन

– ओपीडी से लेकर सर्जरी तक की सुविधाएं शामिल, बीपीएल के लिए निःशुल्क

देहरादून, 14 मई 2026। जनपद के दिव्यांगजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने बड़ा कदम उठाया है। भारत सरकार की ‘निरामया स्वास्थ्य बीमा योजना’ के तहत सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज्म और मानसिक मंदता से ग्रसित दिव्यांगों को 1 लाख रुपये तक का सुरक्षा कवच मिलेगा।

डीएम ने प्रथम चरण में 500 दिव्यांगों का प्रीमियम जिला योजना मद से भरने की स्वीकृति दी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि इस योजना में ओपीडी, दवाइयां, थेरेपी और सर्जरी का खर्च शामिल है। सामान्य वर्ग के लिए प्रीमियम मात्र 500 रुपये है, जबकि बीपीएल परिवारों के लिए यह पूरी तरह निःशुल्क है। ऑनलाइन पंजीकरण हेतु डीडीआरसी के नंबर 8791009301 पर संपर्क किया जा सकता है।