दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तीन दिन पहले हुए एक बेहद ही दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा का सीसीटीव फुटने सामने आया है, जिसने हंसते-खेलते परिवार को पल भर में तबाह कर दिया। इस खौफनाक हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा का एक परिवार कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहा था। एक्सप्रेसवे पर चलते हुए चालक से एक चूक हो गई और कार हलगोया कट से थोड़ा आगे निकल गई। इसी चूक को सुधारने के लिए चालक ने गाड़ी को हाईवे पर ही ‘रिवर्स’ (पीछे) करना शुरू कर दिया। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार के लिए काल बन गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह कबाड़ में तब्दील हो गई। रफ्तार के इस कहर ने हरियाणा के इस परिवार के 4 लोगों को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल 3 लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाईवे या एक्सप्रेसवे पर कभी भी कट छूटने पर गाड़ी को रिवर्स न करें। आपकी एक छोटी सी लापरवाही पीछे से आ रहे वाहनों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। अगला कट आने तक आगे बढ़ते रहना ही सुरक्षित है।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया












