Himalaya Ka Rahi

News Portal

एक डीएम ऐसा भी

एक डीएम ऐसा भी.. बेहसहादा महिला का माफ कराया कर्ज

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश करते हुए एक बेसहारा विधवा, क्षमा परवीन के जीवन के अंधकार को दूर किया है। वर्ष 2014 में पति और 2020 में जवान बेटी को खो चुकी क्षमा, कर्ज के बोझ और तीन अविवाहित बेटियों व नन्ही नातिन के भविष्य को लेकर बदहवास थीं।डीएम ने न केवल बैंक से समन्वय कर उनका बकाया ऋण ‘वन टाइम सेटलमेंट’ के तहत माफ कराया, बल्कि शेष ₹33 हजार की धनराशि खुद जमा कर बैंक से एनओसी भी दिलाई। इतना ही नहीं, डीएम की पहल पर छोटी बेटी की ₹27 हजार फीस ‘नंदा-सुनंदा’ प्रोजेक्ट से भरी गई और 5 वर्षीय नातिन का दाखिला आरटीई के तहत निजी स्कूल में कराया गया। जिला प्रशासन की इस सहृदयता ने टूट चुकी एक मां को फिर से जीने की नई राह दिखाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *