Himalaya Ka Rahi

News Portal

एक्सप्रेस-वे का जलवा: हाईवे जहाज के यात्रियों से पहले पहुंच रहे दिल्ली

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे ने दिल्ली और देहरादून के बीच के सफर का पूरा गणित बदल दिया है। अब इस एक्सप्रेस-वे से बस और कारों के यात्री हवाई जहाज और वंदे भारत जैसी हाईस्पीड ट्रेन से जाने वाले यात्रियों के मुकाबले जल्दी दिल्ली पहुंचने लगे हैं। कार से सवा दो घंटे और बस से तीन घंटे में दिल्ली पहुंचा जा रहा है।

हवाई सफर सुनने में भले ही 40 मिनट का लगता हो, लेकिन देहरादून शहर से दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल से बाहर निकलने तक का कुल समय साढ़े तीन घंटे से अधिक बैठ रहा है। देहरादून शहर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने में करीब 1 घंटा लगता है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा मानकों के कारण 40 मिनट से 1 घंटा पहले चेक-इन अनिवार्य है। इसके बाद हवाई सफर में उड़ान भरने के बाद 40 मिनट का समय दिल्ली पहुंचने में लगता है। फिर दिल्ली एयरपोर्ट से सामान लेकर बाहर निकलने में करीब 30-40 मिनट का समय और लग जाता है।