Himalaya Ka Rahi

News Portal

दून से लाखामंडल के लिए सीधी बस सेवा शुरू

जौनसार-बावर के प्रसिद्ध पर्यटन और पौराणिक तीर्थ स्थल लाखामंडल जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रोडवेज के हिल डिपो ने देहरादून से लाखामंडल के लिए सीधी बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया है। नई बसों के बेड़े में शामिल होने के बाद इस रूट पर लंबे समय से चल रही मांग को पूरा किया गया है।
हिल डिपो के सहायक महाप्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि यह बस सेवा देहरादून रेलवे स्टेशन स्थित बस अड्डे से संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि बसों की संख्या बढ़ने से अब दुर्गम क्षेत्रों के लिए भी कनेक्टिविटी बेहतर की जा रही है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और पर्यटकों दोनों को सुविधा होगी। बताया कि बस प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे देहरादून (रेलवे स्टेशन बस अड्डा) से रवाना होकर शाम को लाखामंडल पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 6:00 बजे लाखामंडल से वापस देहरादून के लिए प्रस्थान करेगी। प्रति सवारी 360 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *