Himalaya Ka Rahi

News Portal

सौरभ मैठाणी के गीतों ने बांधा समां

देहरादून। भारतीय नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सजग सांस्कृतिक समिति एवं जन कल्याण न्यास की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता गजेंद्र सिंह ने भारत को एक “मृत्युंजय राष्ट्र” बताते हुए कहा कि वैश्विक अस्थिरता के दौर में दुनिया भारत की ओर देख रही है। उन्होंने महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलकर एकजुट होने का आह्वान किया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। लोक गायक सौरभ मैठाणी के गीतों और राजस्थानी लोक नृत्य ‘कालो कूद पड़ो’ पर दर्शक झूम उठे। डांडिया रास और देशभक्ति नृत्यों ने कार्यक्रम में जोश भर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक विण्डलस ने की और संचालन राजेंद्र पन्त ने किया। इस दौरान कर्नल मदन मोहन चौबे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *