दून में होटल, रेस्टोरेंट, रिजॉर्ट और ढाबा संचालकों के लिए राहत भरी खबर है। एजेंसियों में एक सप्ताह बाद कमर्शियल सिलेंडर मिलने शुरू हो गए हैं। हालांकि मांग के सापेक्ष मिलने वाले कामर्शियल सिलेंडरों की संख्या कम है।जिले में कुल 19,624 कामर्शियल कनेक्शन हैं। रसोई गैस की किल्लत के बीच एजेंसियों ने पिछले एक सप्ताह से होटल, रेस्टोरेंट, रिजॉर्ट, ढाबा, डेयरी और होम-स्टे संचालकों को कामर्शियल सिलेंडर देने पर रोक लगा दी थी। जिस कारण संचालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। सबसे अधिक समस्या होटल और ढाबा संचालकों को हो रही थी, जो लगातार एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर थे। सोमवार को सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर के वितरण के लिए एसओपी (एसओपी) जारी कर हर जिले का कोटा तय किया। प्रदेश में कुल 2,650 सिलेंडर रोजाना वितरण का कोटा निर्धारित है। इसमें देहरादून का 31 प्रतिशत हिस्सा है। इस हिसाब से जिले को प्रतिदिन 821 सिलेंडर मिलेंगे। मंगलवार दोपहर बाद से एजेंसियों ने सिलेंडर बांटना शुरू कर दिया है।
उत्तराखंड में बंटने लगे कमर्शियल गैस सिलेंडर












Leave a Reply