देहरादून। राजधानी में ‘गढ़वाली सरोला ब्राह्मण समाज समिति’ द्वारा आयोजित सदस्य मिलन सम्मेलन में परंपरा और एकजुटता की झलक दिखी। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने आपसी विचार-विमर्श कर सामाजिक एकजुटता का संकल्प लिया और पारंपरिक सरोला विधि से पंगत में बैठकर सामूहिक भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के गोविंद नगर (कानपुर) से आए विधायक सुरेंद्र मैथानी अपनी धर्मपत्नी सहित उपस्थित रहे। वहीं, नरेंद्र नगर राजशाही परिवार के ठाकुर भवानी प्रताप शाह ने भी राजपरिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन लखनऊ से आए जगदम्बा प्रसाद डिमरी ने किया।
समिति के अध्यक्ष विजय थपलियाल, डॉ. शैलेंद्र डिमरी व अन्य पदाधिकारियों ने सभी का अभिनंदन किया। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सदस्यों का आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान किया।
सरोला ब्राह्मण समाज के मिलन सम्मेलन में दिखी परंपरा और एकजुटता की दिखी झलक












Leave a Reply