राजधानी देहरादून से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने इस रूट पर पहली बार वातानुकूलित टैंपो ट्रैवलर सेवा का संचालन शुरू कर दिया है। यह कदम लंबी दूरी की यात्रा को सुगम और कम समय में पूरा करने के उद्देश्य से उठाया गया है। जहां सामान्य बसों से देहरादून से पिथौरागढ़ पहुंचने में 17 से 18 घंटे का लंबा समय लगता था, वहीं यह नई टैंपो ट्रैवलर मात्र 13 घंटे में सफर पूरा करेगी। इस सेवा की शुरुआत पिथौरागढ़ डिपो द्वारा की गई है। निगम के अधिकारियों के अनुसार, देहरादून से पिथौरागढ़ का किराया 1,665 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। महाप्रबंधक (संचालन) ने बताया कि वर्तमान में यह सेवा ट्रायल के तौर पर शुरू की गई है। यदि यात्रियों का अच्छा रिस्पांस मिलता है, तो इस सेवा को नियमित कर दिया जाएगा
देहरादून-पिथौरागढ़ के लिए वातानुकूलित टैंपो ट्रैवलर सेवा शुरू











Leave a Reply