Himalaya Ka Rahi

News Portal

देहरादून जनदर्शन: बुजुर्गों की पीड़ा पर डीएम सख्त, लापरवाह इंजीनियर का वेतन रोका

देहरादून, 02 मार्च 2026: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित ‘जनदर्शन’ कार्यक्रम में न्याय और त्वरित कार्रवाई का नजारा दिखा। दरबार में भूमि विवाद, अतिक्रमण और पारिवारिक प्रताड़ना से जुड़ी कुल 92 शिकायतें दर्ज की गईं। एचडीसी कॉलोनी में सीवर धंसने और खराब सड़क निर्माण की शिकायत पर डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से जवाब तलब किया। जनदर्शन में अनुपस्थित रहने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इंजीनियर का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं, संपत्ति के लालच में बुजुर्ग माता-पिता को प्रताड़ित करने वाले मामलों में डीएम ने सख्त रुख अपनाया। राजीव नगर और डोईवाला के मामलों में ‘भरण-पोषण’ और ‘सीनियर सिटीजन एक्ट’ के तहत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए। कोर्ट के आदेश के बाद भी घर खाली न करने के मामले में एसडीएम सदर को तत्काल एक्शन रिपोर्ट देने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *