Himalaya Ka Rahi

News Portal

उत्तराखंड के डाकघरों में बीएसएनल की सिम भी मिलेगी


देहरादून। उत्तराखंड के दूरदराज के पर्वतीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें बीएसएनएल की सिम खरीदने या नया कनेक्शन लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। डाक विभाग और भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के बीच हुए एक महत्वपूर्ण समझौते के तहत अब प्रदेश के डाकघरों में भी सिम कार्ड की बिक्री की जाएगी।
योजना के पहले चरण में उत्तराखंड के करीब एक हजार डाकघरों में सिम की बिक्री शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर दोनों विभागों के बीच सहमति बन चुकी है। इस पहल का सबसे बड़ा लाभ उन दुर्गम और सीमावर्ती क्षेत्रों को मिलेगा जहां निजी मोबाइल कंपनियों की पहुंच सीमित है, लेकिन डाक विभाग का नेटवर्क बेहद मजबूत है। अब ग्रामीण अपने घर के पास स्थित पोस्ट ऑफिस से ही नया सिम ले सकेंगे और ई-केवाईसी जैसी जरूरी औपचारिकताएं भी वहीं पूरी हो जाएंगी। चीफ पोस्ट मास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर का कहना है कि इस कदम से न केवल बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान को भी नई गति मिले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *