देहरादून। यादव महासभा उत्तराखंड की ओर से धर्मपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पारंपरिक उल्लास के साथ फूलों की होली खेली गई, जिसमें समाज के लोगों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर भाईचारे का संदेश दिया। वक्ताओं ने होली के पर्व को आपसी सौहार्द और एकजुटता का प्रतीक बताया। समारोह में मुख्य रूप से अधिवक्ता आशीष यादव, डिंपल यादव, महासभा के अध्यक्ष श्रीचंद यादव और महामंत्री बनवारी लाल यादव ,भगवान दास यादव, विजय यादव और सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।
यादव महासभा ने फूलों की होली के साथ बिखेरे संस्कृति के रंग












Leave a Reply