देहरादून। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत ‘रोड सेफ्टी एंड ग्रीन अर्थ मैराथन 2026’ में युवाओं ने खूब उत्साह दिखाया। मैराथन से सड़क सुरक्षा और प्रदूष मुक्त उत्तराखंड का संदेश दिया गया।
मंगलवार सुबह पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस से हरी झंडी दिखाकर इस दौड़ का शुभारंभ किया। मैराथन सर्किट हाउस से शुरू होकर हाथीबड़कला, दिलाराम चौक और ऐस्लेहॉल होते हुए परेड ग्राउंड में संपन्न हुई। सीएम धामी ने युवाओं से ‘सड़क सुरक्षा मित्र’ बनने का आह्वान किया। उन्होंने अपील की कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और पैदल यात्रियों को हमेशा प्राथमिकता दें। अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने पर जोर दिया। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि निरंतर जागरूकता अभियानों के कारण देहरादून जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 12 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। कार्यक्रम में विधायक खजान दास, कैंट विधायक सविता कपूर, आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी, एआरटीओ प्रशासन चक्रपाणि मिश्रा, एआरटीओ प्रवर्तन पंकज श्रीवास्तव, परिवहन कर अधिकारी अनुराधा पंत, एमडी पपनोई, श्वेता रौथाण आदि मौजूद रहे।
मैराथन में ये रहे विजेता
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में प्रिंस, अभिजीत, ललित जोशी, अनीशा और कांति देवी जैसे प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत हासिल की, जिन्हें नकद पुरस्कार और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
रोड सेफ्टी एवं ग्रीन अर्थ मैराथन में युवाओं ने दिखाया उत्साह












Leave a Reply