रेलवे देहरादून-हावड़ा के बीच चलने वाली ट्रेनों को ‘सुपरफास्ट’ श्रेणी से बदलकर ‘मेल एक्सप्रेस’ कर दिया गया है। इसके साथ ही इन ट्रेनों के नंबरों में भी परिवर्तन किया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 12328 देहरादून-हावड़ा अब 15 अप्रैल से नए नंबर 13036 के साथ चलेगी, वहीं, ट्रेन संख्या 12370 देहरादून-हावड़ा 14 अप्रैल से 13038 नंबर से संचालित होगी, वापसी में हावड़ा से देहरादून आने वाली ट्रेनों 12327 और 12369 के नंबर भी बदलकर क्रमशः 13035 और 13037 कर दिए गए हैं। दून-हावड़ा के बीच चलने वाली ट्रेनों के नंबर बदलेंगे
दून-हावड़ा के बीच चलने वाली ट्रेनों के नंबर बदलेंगे











Leave a Reply