Himalaya Ka Rahi

News Portal

एमडीडीए ने छरबा में 125 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को प्राधिकरण की टीम ने छरबा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 125 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
लांघा रोड (छरबा) में लगभग 100 बीघा और होरावाला रोड पर 25 बीघा जमीन पर बिना अनुमति के सड़कें बनाई जा रही थीं और प्लॉट काटे जा रहे थे। टीम ने मौके पर पहुँचकर अवैध सड़कों और निर्माणाधीन ढांचों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सख्त चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।