Himalaya Ka Rahi

News Portal

देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। रामनवमी के पावन अवसर पर शुरू हुई इस 42 सीटर एलाइंस एयर की सेवा से अब सीमांत जिले पिथौरागढ़ और राजधानी के बीच की दूरी महज एक घंटे में सिमट जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस सेवा को सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘उड़ान’ योजना ने आम नागरिक के हवाई यात्रा के सपने को सच किया है। उन्होंने जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने उड़ान 2.0 को मंजूरी दी है, जिसके तहत अगले 10 वर्षों में 29 हजार करोड़ रुपये के बजट से 100 नए हवाई अड्डे और 200 हेलीपैड विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य के लिए हवाई सेवा अब केवल परिवहन का साधन नहीं बल्कि ‘जीवन रेखा’ बन चुकी है।