देहरादून। अगर आपके पास राशन कार्ड है और आपने अभी तक ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराई है, तो सावधान हो जाइए। राज्य सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों के लिए 30 मई तक ई-केवाईसी पूर्ण करना अनिवार्य कर दिया है। समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी न करने पर भविष्य में सरकारी खाद्यान्न मिलने में दिक्कत आ सकती है।
खास बात यह है कि अब बुजुर्गों, दिव्यांगों और असहाय लोगों को राशन की दुकानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सरकार ने नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के माध्यम से “मेरा ई-केवाईसी” ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप पर लाभार्थी अपनी आधार संख्या, मोबाइल ओटीपी और फेस रिकॉग्निशन (चेहरा पहचान) के जरिए घर बैठे ही मिनटों में प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।












