Himalaya Ka Rahi

News Portal

उत्तरांचल विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक मॉडलों का प्रदर्शन

देहरादून। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एप्लाइड एंड लाइफ साइंसेज में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलाधिपति जितेंद्र जोशी, अंकिता जोशी और कुलपति प्रो. धरम बुद्धि ने किया। छात्रों ने वैज्ञानिक मॉडलों और ‘साइंस इन फैशन परेड’ के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कुलपति प्रो. धरम बुद्धि ने समाज और पर्यावरण की चुनौतियों के समाधान के लिए वैज्ञानिक नवाचारों पर जोर दिया। प्रतियोगिता के दौरान इशिता, नमन (फैशन परेड), सुज़ैन, रोहित (पोषण स्टॉल), वेदिका पाल और ध्रुविता (मॉडल प्रस्तुति) विजेताओं में शामिल रहे। क्विज़ प्रतियोगिता में मयंक ने बाजी मारी। डीन-रिसर्च प्रो. अजय सिंह ने छात्रों को नवाचार के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रो. राजेश बहुगुणा सहित 250 से अधिक विद्यार्थी और संकाय सदस्य उपस्थित रहे।