Himalaya Ka Rahi

News Portal

केदारनाथ में 13 साल बाद जमी बर्फ

उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम से इस बार मौसम की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के चेहरों पर खुशी ला दी है। अक्तूबर महीने में केदारनाथ में बर्फबारी का ऐसा नजारा देखने को मिला है, जो 13 साल पहले दिखा था। बर्फ की सफेद चादर से ढके बाबा केदार के धाम की तस्वीरें बेहद मनमोहक नजर आ रही हैं।स्थानीय लोगों और तीर्थ पुरोहितों के मुताबिक, वर्ष 2013 की आपदा से पहले केदारनाथ में सर्दियों के दौरान अच्छी बर्फबारी हुआ करती थी। कई बार कपाट बंद होने के समय ही धाम में दो फीट तक बर्फ जम जाती थी, जबकि पूरी सर्दियों में बर्फ की मोटी परत देखने को मिलती थी।
वर्ष 2012 में केदारनाथ धाम में रिकॉर्ड बर्फबारी हुई थी। उस समय कपाट खुलने के दिन भी धाम में करीब 12 फीट तक बर्फ मौजूद थी। वर्ष 2014 में भी कपाट खुलने के समय बर्फबारी हुई थी।हालांकि, वर्ष 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ में बर्फबारी के पुराने पैटर्न में बदलाव देखने को मिला। वर्ष 2022 में अच्छी बर्फबारी जरूर हुई, लेकिन इसके बाद कई सर्दियों में धाम में अपेक्षाकृत कम बर्फ देखने को मिली।तीर्थ पुरोहितों का मानना है कि निर्माण कार्यों और बदलते मौसम के बीच धाम में बर्फबारी का स्वरूप भी प्रभावित हुआ है। हालांकि, इसके पीछे के वास्तविक वैज्ञानिक कारणों का अध्ययन जरूरी है।अब अक्टूबर में हुई इस बर्फबारी ने एक बार फिर उम्मीद जगाई है कि बाबा केदार की नगरी में आने वाले दिनों में भी बर्फबारी का खूबसूरत नजारा देखने को मिल