Himalaya Ka Rahi

News Portal

दून पुलिस ने लौटाए 415 गुमशुदा मोबाइल


एसएसपी ने स्वामियों को सौंपे फोन; साइबर सेल ने सर्विलांस और CEIR पोर्टल की मदद से पाया सुराग

देहरादून। दून पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए विभिन्न स्थानों से गुम हुए 415 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शनिवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने इन स्मार्टफोनों को उनके असली स्वामियों के सुपुर्द किया। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल कीमत करीब 70 लाख 45 हजार रुपये आंकी गई है।

कड़ी मेहनत से मिली सफलता
एसएसपी के निर्देशों पर साइबर सेल की टीम ने सर्विलांस और केंद्र सरकार के CEIR पोर्टल के माध्यम से कड़ी मेहनत कर इन फोन को उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों से ट्रैक किया। अपने खोए हुए कीमती फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली की जमकर सराहना की।

सस्ते के लालच में न फंसें
इस दौरान एसएसपी ने आमजन से अपील की कि वे कम कीमत के लालच में आकर किसी भी अनजान व्यक्ति से बिना वैध बिल और पहचान पत्र के पुराना मोबाइल न खरीदें। पुलिस टीम में सीओ स्पेशल ऑपरेशन्स अंकित कण्डारी, निरीक्षक गिरीश चन्द्र शर्मा और साइबर सेल के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *