देहरादून। जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग के खिलाफ जिला प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम ने शनिवार को डोईवाला और विकासनगर क्षेत्र में छापेमारी कर विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 9 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।
जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में क्यूआरटी टीमें गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों का नियमित निरीक्षण कर रही हैं। इसी क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने शहर की विभिन्न एजेंसियों और बडोवाला स्थित बालाजी पेट्रोल पंप का जायजा लिया। आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए उन्होंने आईओसीएल के अधिकारियों से वार्ता की और हीरा गैस एजेंसी से कनेक्शन ट्रांसफर की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की संख्या के अनुसार सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।












Leave a Reply