उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नई टीम का जो चेहरा सामने आया है, उसमें युवा जोश से कहीं ज्यादा ‘अनुभव की धमक’ दिखाई दे रही है। धामी कैबिनेट के 12 मंत्रियों में से 8 मंत्री उम्र के मामले में मुख्यमंत्री से काफी बड़े हैं। जहां मुख्यमंत्री धामी खुद 50 वर्ष के हैं, वहीं, उनकी टीम के पांच मंत्री उम्र के छह तो एक सात दशक पार चुके हैं।
कैबिनेट में सबसे वरिष्ठ नाम सतपाल महाराज (74 वर्ष) का है, जो उम्र और अनुभव दोनों में सबसे आगे हैं। उनके बाद गणेश जोशी (68 वर्ष), खजान दास (67 वर्ष) और भारत सिंह चौधरी (67 वर्ष) जैसे नेता शामिल हैं। सुबोध उनियाल (65 वर्ष) और मदन कौशिक (61 वर्ष) भी साठ का आंकड़ा पार कर चुके हैं। वहीं, कैबिनेट में संतुलन बनाने के लिए युवा चेहरों को भी तरजीह दी गई है। रेखा आर्या और सौरभ बहुगुणा (47 वर्ष) सबसे युवा मंत्री के रूप में सरकार का हिस्सा हैं। राम सिंह कैड़ा (52 वर्ष), धन सिंह रावत (56 वर्ष) और प्रदीप बत्रा (57 वर्ष) मध्यम आयु वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। साफ है कि धामी ने अपनी इस ‘आधा बुजुर्ग कैबिनेट’ के जरिए आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए तजुर्बे पर बड़ा दांव खेला है।
धामी कैबिनेट: नाम और वर्तमान आयु
नाम आयु
पुष्कर सिंह धामी (सीएम) 50 वर्ष
सतपाल महाराज 74 वर्ष
गणेश जोशी 68 वर्ष
सुबोध उनियाल 65 वर्ष
मदन कौशिक 61 वर्ष
खजान दास 67 वर्ष
भारत सिंह चौधरी 67 वर्ष
धन सिंह रावत 56 वर्ष
प्रदीप बत्रा 57 वर्ष
राम सिंह कैड़ा 52 वर्ष
रेखा आर्या 47 वर्ष
सौरभ बहुगुणा 47 वर्ष











Leave a Reply