Himalaya Ka Rahi

News Portal

प्रतापनगर : चुनाव लड़ेगी विजयलक्ष्मी थलवाल

प्रतापनगर। उत्तराखंड की प्रतापनगर विधानसभा सीट पर आगामी चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। चर्चा है कि यदि यह सीट महिला आरक्षित घोषित होती है, तो भाजपा की ओर से पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय लक्ष्मी थलवाल प्रबल दावेदार के रूप में चुनावी समर में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है और जनसंपर्क के जरिए पूरी ताकत झोंक दी है।
विजय लक्ष्मी थलवाल का कहना है कि यदि पार्टी और परिस्थितियां अवसर देती हैं, तो वह मजबूती से अपनी दावेदारी पेश करेंगी। अपने ब्लॉक प्रमुख कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने बताया कि उस दौर में महिलाओं का घर से बाहर निकलना एक बड़ी चुनौती थी। इसके बावजूद उन्होंने न केवल 100 ग्राम सभाओं का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि हर ग्राम सभा में महिला समूहों का गठन कर मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की नींव रखी। उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि ‘विकासखंड भवन’ का निर्माण रही, जिसे आज क्षेत्र के गौरव और विकास के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। थलवाल का मानना है कि प्रतापनगर के विकास के लिए उन्होंने जो हर संभव प्रयास किए हैं, जनता उन पर अपना विश्वास जरूर जताएगी। वर्तमान में उनकी बढ़ती सक्रियता ने विरोधियों के खेमे में भी खलबली मचा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *