Himalaya Ka Rahi

News Portal

रसोई गैस ऑनलाइन बुक करने के तरीके

देहरादून। रसोई गैस की किल्लत पर तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को पैनिक (घबराने) न होने की सलाह दी है। कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि गैस की कोई किल्लत नहीं है और रात के समय एजेंसियों पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ता अपनी गैस बुक करवाएं, सिलेंडर उनके घर ही आएगा। यदि मिस्ड कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से बुकिंग नहीं हो पा रही है, तो कंपनी के आधिकारिक मोबाइल ऐप से बुकिंग करें।
जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम पहुंचे आईओएसी के सहायक प्रबंधक राकेश सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों में रोजाना 50 हजार सिलेंडरों की आपूर्ति होती थी, जिसमें वर्तमान में 20 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने कहा कि लोग घबराकर गैस का कोटा खत्म होने की आशंका में ‘एडवांस बुकिंग’ करवा रहे हैं, जिससे बैकलॉग बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पैनिक न हों; एजेंसियां पहले की तरह बुकिंग के बाद होम डिलीवरी कर रही हैं।

कुल गैस एजेंसियां: 313

कुल घरेलू ग्राहक: 33,22,377
इंडियन ऑयल: 21,37,849 ग्राहक
भारत पेट्रोलियम: 8,18,371 ग्राहक
हिंदुस्तान पेट्रोलियम: 3,66,157 ग्राहक
प्रतिदिन औसत मांग: 74,327 सिलेंडर

फोन न लगे तो अपनाएं ये विकल्प
आईओसी ग्राहकों के लिए कंपनी ने बुकिंग के कई आसान विकल्प दिए हैं। यदि सामान्य नंबर व्यस्त आ रहे हों, तो इन नंबरों का उपयोग करें।
WhatsApp बुकिंग: 7588888824
मिस्ड कॉल: 8454955555
SMS/IVRS बुकिंग: 7718955555 नंबर का प्रयोग करें।
डिजिटल माध्यम: ‘Indian Oil One’ ऐप, पोर्टल cx.indianoil.in या Paytm/PhonePe (BBPS) से भी बुकिंग संभव है।
नोट: भारी ट्रैफिक के कारण कंपनी ने शाम 6 बजे के बाद बुकिंग करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *