Himalaya Ka Rahi

News Portal

चार धाम यात्रा 2026: शुरू होने वाले हैं ऑनलाइन पंजीकरण

उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चार धाम यात्रा के लिए कल, 6 मार्च सुबह 07:00 बजे से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। श्रद्धालु पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, व्हाट्सएप (8394833833) और ‘Tourist Care Uttarakhand’ मोबाइल ऐप के माध्यम से भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। इस वर्ष यात्रा 19 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना पंजीकरण के दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। यात्रा को सुगम बनाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *