Himalaya Ka Rahi

News Portal

उत्तराखंड में डीएम का बड़ा एक्शन: आंगनबाड़ी राशन गोदाम पर छापेमारी

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने रुड़की स्थित उस सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी की, जहां से प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों को राशन आपूर्ति होती है। निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितताएं पाई गईं। खाद्य सामग्री (खजूर, चिप्स) पर एक्सपायरी तिथि संदिग्ध मिली और दिसंबर-जनवरी के अंडे मार्च में वितरित किए जा रहे थे। हैरानी की बात यह है कि गोदाम में बाल श्रमिक कार्य करते मिले, जिस पर डीएम ने गोदाम स्वामी के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। घटिया गुणवत्ता और मानकों के उल्लंघन को देखते हुए डीएम ने मौके पर ही वाहनों को रुकवाकर सैंपलिंग करवाई। इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम सदर और बाल विकास अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *