देहरादून। डी.ए.वी. पीजी कॉलेज की एनएसएस इकाई-डी (बालक) की ओर से उत्तराखंड बाल भवन, तपोवन में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान ‘नशा मुक्ति एवं मद्य निषेध’ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता आनंद मणि सेमवाल और कमलेश्वर भट्ट ने स्वयंसेवकों को तंबाकू, धूम्रपान और अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। वक्ताओं ने युवाओं से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्यम द्विवेदी के मार्गदर्शन में सभी स्वयंसेवकों को जीवन भर नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प लिया गया।
डीएवी के एनएसएस शिविर में नशा मुक्ति का संकल्प











Leave a Reply