Himalaya Ka Rahi

News Portal

देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

देहरादून-टनकपुर के चलने वाली ट्रेन अब सप्ताह तीन दिन चलेगी। अब यह ट्रेन एक दिन चलती थी। ट्रेन के तीन चलने से रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार टनकपुर-देहरादून आने वाली ट्रेन 24 फरवरी से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को आएगी। वहीं, देहरादून से टनकपुर जाने वाली ट्रेन 25 फरवरी से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। अभी तक यह ट्रेन केवल रविवार को टनकपुर से और सोमवार देहरादून से संचालित होती थी, जिससे यात्रियों को टिकट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। अब फेरों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *