Himalaya Ka Rahi

News Portal

उत्तराखंड में बस हादसे में घायलों की मदद करने वाले होंगे सम्मानित

देहरादून। उत्तराखंड-हिमाचल की सीमा पर क्वानू-मीनस मार्ग पर तीन फरवरी को हुई हिमाचल परिवहन निगम की बस दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले स्थानीय ग्रामीणों को सरकार पुरस्कृत करेगी। परिवहन विभाग ने हादसे के समय तत्परता दिखाने वाले ‘नेक राहगीरों’ की सूची तैयार कर ली है।
आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद मझगांव (क्वानू) से प्यार सिंह, संदीप चौहान, रजत चौहान, नितिन चौहान, पजू वर्मा, युद्धवीर सिंह, मैलोत (क्वानू) से गजेंद्र तोमर, राहुल तोमर, नरेश तोमर, विक्रम सिंह, सुनू और ग्राम धारिया से जगतराम ने अपनी जान की परवाह किए बिना घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। परिवहन विभाग इन सभी को ‘राहवीर योजना’ के अंतर्गत पुरस्कृत करने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति को सिफारिश भेजेगा।। साथ ही, दशऊ में आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविर में इन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। बताया कि विभाग की तकनीकी जांच रिपोर्ट में वाहन में कोई खराबी नहीं पाई गई है। संयुक्त मजिस्ट्रेट चकराता के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजी रिपोर्ट में दुर्घटना राहत निधि के तहत तीनों मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की संस्तुति की गई है। इसके साथ ही, लोक निर्माण विभाग को दुर्घटना स्थल पर क्रैश बैरियर और संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *